21 अगस्त, नेशनल : इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और जानकारी का आदान-प्रदान करने वाला अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संगठन अमेरिकन सोसाइटी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (ASME), अपने फ्लैगशिप कार्यक्रम इंटरनेशनल मैकेनिकल इंजीनियरिंग कांग्रेस एंड एक्सपोज़िशन (IMECE) का आयोजन पहली बार भारत में करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 से 13 सितंबर, 2025 तक हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) में आयोजित किया जाएगा। यह IMECE के इनोवेशन, रिसर्च और वैश्विक सहयोग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।
IMECE का आयोजन पारंपरिक रूप से अमेरिका में होता रहा है। IMECE, दुनिया भर के दूरदर्शी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, औद्योगिक प्रोफेशनल नीति निर्माताओं और छात्रों को एक मंच पर एक साथ लेकर आता है जिससे विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में हो रही नई खोजों पर चर्चा हो सके। इसके पहले भारतीय संस्करण, IMECE इंडिया 2025 में 650 से अधिक शोध पत्र और तकनीकी प्रस्तुतियां होंगी। यहां दुनिया भर के 1500 प्रतिनिधि और 100 एग्जिबिटर्स भी शामिल होंगे। यह आयोजन इंजीनियरिंग की समझ को आधुनिक बनाने, उद्योग एवं शिक्षा जगत के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करने और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए नए अभिनव समाधानों को रफ्तार देने में एक उत्प्रेरक का काम करेगा।
IMECE इंडिया 2025 की थीम "सतत् विकास, इनोवेशन और सबको साथ लेकर चलना" है। यह थीम कई महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाती है, जैसे कि अत्याधुनिक तकनीकों और निर्माण प्रक्रियाओं से लेकर मैकेनिकल सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स के एकीकरण तक, और सस्टेनेबल डिजाइन को अपनाने से लेकर वैश्विक सामाजिक चुनौतियों के समाधान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की भूमिका जैसे विषय शामिल है।
तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में कई तकनीकी विषयों पर व्यापक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें: ऐडिटिव मैन्युफैक्चरिंग और 3डी प्रिंटिंग, एडवांस मटेरियल एवं मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, थर्मल टेक्नोलॉजी में प्रगति, सेमी-कंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी एवं सिस्टम, AI/ML युक्त साइबर फिजिकल सिस्टम, गैस टर्बाइन, प्रैशर टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, स्ट्रक्चरल डायनेमिक्स और मटेरियल, और ऑफशोर एवं ऑनशोर पाइपलाइन ट्रांसमिशन तथा डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम शामिल हैं। इन सत्रों में उन नई सफलताओं पर प्रकाश डाला जाएगा जो उद्योगों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के भविष्य को मजबूती एवं सहयोग दे रही हैं।
IMECE इंडिया एडिशन के लॉन्च के मौके पर ASME इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, श्री मधुकर शर्मा ने कहा, "भारत में IMECE की लॉन्चिंग ASME इंडिया और इसके भारतीय इंजीनियरिंग समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। इस प्रतिष्ठित वैश्विक कांग्रेस को पहली बार भारत में होस्ट करना, सतत् इनोवेशन और तकनीकी विकास के केंद्र के रूप में भारत के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। सतत् विकास, इनोवेशन और सबको साथ लेकर चलने की थीम के साथ, IMECE इंडिया 2025 न केवल आधुनिक रिसर्च की झलक पेश करेगा, बल्कि शिक्षा जगत, उद्योग और सरकार के हितधारकों के बीच सार्थक सहयोग को भी प्रोत्साहित करेगा। हमारा साझा लक्ष्य ऐसे समाधान तैयार करना है जो इंजीनियरिंग के भविष्य और वैश्विक चुनौतियों के समाधान में इसकी भूमिका को तय करेंगे।"
ASME IMECE इंडिया 2025 के कांग्रेस चेयर और अशोक लेलैंड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट,
डॉ. के. सुब्रमणियन ने कहा, "ASME IMECE इंडिया 2025 के कांग्रेस चेयर के रूप में, मैं इस ऐतिहासिक आयोजन में सभी का स्वागत करता हूं, जो कि भारत में IMECE का पहला एडिशन है। यह सम्मेलन दुनिया भर के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा ताकि टिकाऊ विकास, इनोवेशन और सबको साथ लेकर चलने की दिशा में प्रगति का पता लगाया जा सके, साथ ही टेक्नोलॉजी, AI, सस्टेनेबल डिजाइन और वैश्विक मुद्दों को हल करने में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की भूमिका जैसी प्रमुख चुनौतियों का समाधान किया जा सके।"
IMECE इंडिया 2025 में देश-विदेश के जाने-माने विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इनमें डॉ. बाबासाहेब एन. कल्याणी, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, भारत फोर्ज ग्रुप, डॉ. एन. कालाइसेल्वी, डायरेक्टर, CSIR और सचिव DSIR, माननीय श्री श्रीनिवास कोंडापल्ली, मंत्री, आंध्र प्रदेश सरकार- MSME, श्री पवन के. चंदना— फाउंडर एवं सीईओ, स्काई रूट्स एयरोस्पेस, डॉ. लेस्टर के. सु— अध्यक्ष, ASME (2025–26) USA, डॉ. योगी गोस्वामी — विशिष्ट प्रोफेसर एवं डायरेक्टर, क्लीन एनर्जी सेंटर, यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा, श्री थॉमस कोस्टाबिले — CEO और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर, ASME USA, श्री रविंदर सिंह-CEO, RIL– रिन्युएबल एनर्जी, श्री अनिल वी. परब— सीनियर वाइसप्रेसिडेंट और पूर्णकालिक निदेशक, L&T एवं डॉ. जोसेलिन गौडिन वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ इंजीनियरिंग, एयरबस इंडिया शामिल होंगे।
साथ मिलकर, दुनिया भर के ये सभी लीडर्स क्लाइमेट, एनर्जी, मोबिलिटी, वर्कफोर्स और सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए रिसर्च और कार्यों को आगे बढ़ाने में इंजीनियरों की बदलती भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे।
इस सम्मेलन में टेक्निकल सैशन, सिंपोजिया, वर्कशॉप और पैनल चर्चाओं की एक विशेष श्रृंखला देखने को मिलेगी। इस पूरे आयोजन को मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़ी सबसे अहम चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा के लिए तैयार किया गया है। यह एक व्यापक मंच है, जहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तकनीकी प्रगति पर विचार पेश किए जाएंगे, साथ ही जानकारियों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। इसे इंजीनियरिंग समुदाय के लीडर्स द्वारा खासतौर पर तैयार किया गया है।
तकनीकी बातों के अलावा, यह सम्मेलन भारत के इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक समुदाय को विभिन्न क्षेत्रों की विशेषज्ञता से जोड़ने के लिए तैयार किया गया है, जिससे शिक्षा जगत, राष्ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशालाओं, उद्योग और सरकारी संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ेगा। बुनियादी वैज्ञानिक खोजों से लेकर व्यावहारिक इंजीनियरिंग समाधानों तक, प्रतिभागियों के पास इनोवेशन की दुनिया को जानने का एक बेहतरीन अवसर होगा। इन सबके जुड़ने से नए आइडियाज, नए प्रोजेक्ट्स और ऐसे समाधान सामने आएंगे जिससे देश और औद्योगिक क्षेत्रों दोनों का फ़ायदा होगा।
IMECE इंडिया 2025 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। डेलीगेट्स, फैकल्टी मेंबर्स और छात्र अब अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन का लिंक : : https://www.asme-india.org/imece/register